लाइव न्यूज़ :

Delhi excise scam: तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी कविता ने बिचौलिए का काम किया, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- शराब माफिया और आप सरकार के बीच गठजोड़

By भाषा | Updated: August 22, 2022 16:02 IST

Delhi excise scam: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार के सदस्यों ने दिल्ली आबकारी नीति बनाने के लिए ओबरॉय होटल में शिरकत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर के परिवार ने पंजाब में इसी प्रकार की नीति लागू कराई। अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली के लिए एक योजना बनाई।लोगों को फरार होने से रोकने के लिए ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को लेकर जारी विवाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को खींचते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उनके परिवार के सदस्यों ने नीति बनाए जाने के संबंध में यहां के पांच सितारा होटल में हुई बैठकों में भाग लिया था।

वर्मा ने कहा कि तेलंगाना में ‘‘इसी प्रकार की’’ आबकारी नीति है और यह पश्चिम बंगाल में भी लागू की गई है। उन्होंने आरोप लगाया, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार के सदस्यों ने दिल्ली आबकारी नीति बनाने के लिए ओबरॉय होटल में आयोजित बैठकों में शिरकत की थी।

केसीआर के परिवार ने पंजाब में इसी प्रकार की नीति लागू कराई। उन्होंने (दिल्ली के उपमुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया और (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली के लिए एक योजना बनाई।’’ आबकारी नीति "घोटाला" मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामज़द आठ लोगों के खिलाफ सीबीआई की ओर से ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि जैसे ही सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की, मामले के दो आरोपी देश छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य लोगों को फरार होने से रोकने के लिए ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया है।’’

वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि सिसोदिया और उनकी पत्नी ने 2014 से 2021 के बीच सरकारी अस्पतालों की सेवाएं न लेकर निजी अस्पतालों से उपचार कराने पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए। इस बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

भाजपा सांसद ने दावा किया कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति शहर के ओबेरॉय होटल के एक कमरे में बनाई गई थी, जहां बैठकें होती थीं। उन्होंने कहा, “इन बैठकों में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आबकारी आयुक्त, आबकारी विभाग के अधिकारी, कुछ शराब माफिया और केसीआर के परिवार के सदस्य शामिल हुए।”

सासंद ने आरोप लगाया, “सौदे के तहत शराब माफियाओं का कमीशन 10 फीसदी बढ़ाने के लिए सिसोदिया को 150 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी गई थी।” वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि शराब माफिया और आप सरकार के बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी "के कविता ने एक बिचौलिए का काम किया।”

उन्होंने मांग की कि सिसोदिया को इन आरोपों पर सफाई देनी चाहिए और "घोटाले" के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए। के कविता तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की नेता हैं और विधान परिषद की सदस्य हैं।

इस पर टीआरएस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालतेलंगानासीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां