लाइव न्यूज़ :

Delhi excise scam: एक दर्जन से अधिक स्टैंडअप कॉमेडियन, हैदराबाद से जुड़े शराब के थोक और खुदरा व्यापारी, दिल्ली शराब लाइसेंस घोटाले में खुले कई राज

By भाषा | Updated: August 21, 2022 21:57 IST

Delhi excise scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी लेने के बाद 13 व्यक्तियों, दो कंपनियों और ‘अन्य अज्ञात लोकसेवकों तथा निजी व्यक्तियों’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने रविवार को यह बात कही। मुंबई के समान पते वाली कॉरपोरेट संस्थाएं शामिल हैं। कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी कंपनियों के नेटवर्क से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली शराब लाइसेंस घोटाले की जांच के दायरे में एक दर्जन से अधिक स्टैंडअप कॉमेडियन, हैदराबाद से जुड़े शराब के थोक और खुदरा व्यापारियों का एक समूह और मुंबई के समान पते वाली कॉरपोरेट संस्थाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह बात कही।

इसके अलावा वैश्विक और घरेलू शराब निर्माताओं के कुछ सेवारत और पूर्व अधिकारी, सोशल मीडिया पर अति सक्रिय रहने वाले लोग, घुड़दौड़, सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग की गतिविधियों में लगे व्यक्ति और कंपनियां भी जांच के दायरे में हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी लेने के बाद 13 व्यक्तियों, दो कंपनियों और ‘अन्य अज्ञात लोकसेवकों तथा निजी व्यक्तियों’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय और संबंधित एजेंसियां ​​किसी भी संभावित गलत काम का पड़ताल करने के लिए सीबीआई द्वारा नामित कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी कंपनियों के नेटवर्क से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही हैं। मामले से अवगत अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रारंभिक जांच ज्यादातर ‘टूलकिट मॉड्यूल’ पर केंद्रित है, जिसका उपयोग दिल्ली में उदार शराब बिक्री नीति के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया तंत्र बनाने के लिए किया जा सकता था।

विभिन्न सरकारी विभागों और प्रवर्तन एजेंसियों में काम करने वाले ये अधिकारी चल रही जांच में सीधे तौर पर शामिल हैं। कुछ अधिकारियों ने स्वीकार किया कि जांच राजनीतिक रूप से प्रेरित हो सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ नियमों के उल्लंघन के प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं, जिनमें वित्तीय गड़बड़ी और कंपनी अधिनियम के तहत भौतिक जानकारी का खुलासा न करना तथा सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य अधिनियमों के दायरे में आने वाली गलत सूचना के प्रसार जैसी चीजें शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, एक अन्य पहलू पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें शेयर और क्रिप्टोकरंसी में वित्तीय लेन-देन शामिल है। उनके अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े लोग भी जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों ने बताया कि कॉमेडियन, व्यापारियों, सोशल मीडिया पर अति सक्रिय रहने वाले और मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों सहित कम से कम 50 व्यक्तियों की विदेश यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्त प्रेषण की भी जांच की जा रही है।

इस सूची में हैदराबाद से संबद्ध विभिन्न व्यक्ति और कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली में शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। जांच में एक प्रमुख नाम जो सामने आया है, वह है विजय नायर और उन कंपनियों का एक तंत्र जिनसे वह जुड़े हैं। इनमें ओनली मच लाउडर, बैबलफिश और मदर्सवियर शामिल हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत