दिल्ली में कांग्रेस के सात और उम्मीदवार घोषित, केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट

By भाषा | Published: January 21, 2020 12:25 AM2020-01-21T00:25:49+5:302020-01-21T00:25:49+5:30

केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं।

delhi Elections: Seven more Congress candidates declared in Delhi, Romesh Sabharwal against Kejriwal | दिल्ली में कांग्रेस के सात और उम्मीदवार घोषित, केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट

दिल्ली में कांग्रेस के सात और उम्मीदवार घोषित, केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं।

केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है। कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।

Web Title: delhi Elections: Seven more Congress candidates declared in Delhi, Romesh Sabharwal against Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे