दिल्ली चुनाव: AAP नेता संजय सिंह ने उठाया EVM पर सवाल, कहा- बाबरपुर में एक अधिकारी को अनाधिकृत मशीन के साथ पकड़ा
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: February 8, 2020 10:34 PM2020-02-08T22:34:24+5:302020-02-08T22:34:24+5:30
दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स की सरगर्मियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मुद्दा गरमाने लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि आप कार्यकर्ताओं ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक अधिकारी को ईवीएम के साथ पकड़ा, जिसने अनाधिकृत तरीके से मशीन अपने पास रखी हुई थी। संजय सिंह ने इस बाबत अपने आधिकारिक हैंडल से कुछ एक ट्वीट भी किए।
एक ट्वीट में संजय सिंह ने सवाल उठाया कि ईवीएम किस जगह ले जाई जा रही है। उन्होंने 42 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ''चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान ले ये किस जगह EVM उतारी जा रही है, आस पास तो कोई सेंटर है नहीं।''
चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान ले ये किस जगह EVM उतारी जा रही है आस पास तो कोई सेंटर है नही। pic.twitter.com/zQz7Ibaoe7
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 8, 2020
वहीं, दूसरे ट्वीट में एक और वीडियो के साथ लिखा, ''क्या रिजर्व EVM के साथ नहीं जाती, इस कर्मचारी को बाबरपुर विधान सभा के सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में लोगों ने EVM के साथ पकड़ा।'' वीडियो में कर्मचारी और ईवीएम दिखाई दे रहे हैं।
क्या रिज़र्व EVM के साथ नही जाती इस कर्मचारी को बाबरपुर विधान सभा के सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में लोगों ने EVM के साथ पकड़ा @ECISVEEPpic.twitter.com/rN7UEZ1pe0
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 8, 2020
संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेंगे और आप विधायकों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करें।
बाबरपुर विधानसभा में गलत तरीके से एक अधिकारी ने EVM अपने पास रखी हुई थी उसकी शिकायत हम चुनाव आयोग से करेंगे और हमने अपने सारे विधायको और कार्यकताओ को निर्देश दिए है के वो स्ट्रांग रूम की निगरानी रखे। सांसद @SanjayAzadSlnpic.twitter.com/EZUDn1OWfp
— Ajit Tyagi (@_AjitTyagi) February 8, 2020