लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अमित शाह ने कहा- मैंने अपनी जिंदगी में केजरीवाल से 'बड़ा झूठा' नहीं देखा

By भाषा | Updated: January 30, 2020 06:46 IST

भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोला था कि वह सरकारी घर या कार नहीं लेंगे। लेकिन “अब उनके पास बंगला और कार दोनों हैं। मैंने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा।”

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ''बड़ा झूठा '' अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा क्या वह जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाज़त देंगे?

भाजपा नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ''बड़ा झूठा '' अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा क्या वह जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाज़त देंगे?

भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोला था कि वह सरकारी घर या कार नहीं लेंगे। लेकिन “अब उनके पास बंगला और कार दोनों हैं। मैंने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल की उपलब्धियों पर सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के सांसदों ने आप सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश किया तो इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, “ हम (भाजपा) दिल्ली का अपमान कर रहे हैं।”

शाह ने पूछा, “ केजरीवालजी, क्या आप इंदिरा गांधी की तरह महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “ इंदिरा कहा करती थीं कि इंदिरा इज़ इंडिया एंड इंडिया इज़ इंदिरा। केजरीवाल भी समझते हैं कि केजरीवाल इज़ दिल्ली एंड दिल्ली इज़ केजरीवाल।”

शाह ने फरवरी 2016 में जेएनयू में “टुकड़े- टुकड़े नारे लगाने वालों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं देने के लिए” केजरीवाल पर हमला बोला। शाह ने कहा, “ (ईवीएम का) का बटन इतनी ज़ोर से दबाओ कि उसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो।” 

नफरत के सहारे पार्टी दिल्ली में सत्ता में नहीं आना चाहती: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा नफरत के सहारे दिल्ली में सत्ता में नहीं आना चाहती और इस प्रकार की जीत पार्टी को अस्वीकार्य होगी।

सिंह ने आदर्शनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और संशोधित नागरिकता कानून पर मुसलमानों की चिंता को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि इस नए कानून से वास्तविक नागरिक प्रभावित नहीं होगा।

उन्होंने कहा,‘‘हम ऐसी जीत नहीं चाहते जो नफरत के जरिए मिली हो । अगर हम जीत भी गए तो हमें ऐसी जीत स्वीकार्य नहीं होगी।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए