लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः नव-निर्वाचित BJP MLA ने कहा- पाक सेना के प्रवक्ता की भूमिका में हैं केजरीवाल, आतंकवादी शब्द उसके लिए उपयुक्त

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2020 17:34 IST

दिल्ली चुनाव 2020ः ओपी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं, वह आतंकवादियों के साथ सहानुभूति रखते हैं, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता की भूमिका निभाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है।ओपी शर्मा ने बुधवार (12 फरवरी) को एकबार फिर से अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी और भ्रष्ट आदमी करार दिया है।

दिल्ली चुनाव 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के विश्वास नगर से बीजेपी के नव-निर्वाचित विधायक ओपी शर्मा ने बुधवार (12 फरवरी) को एकबार फिर से अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी और भ्रष्ट आदमी करार दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ओपी शर्मा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं, वह आतंकवादियों के साथ सहानुभूति रखते हैं, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता की भूमिका निभाते हैं, भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं और तुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। दरअसल, आतंकवादी शब्द उसके लिए उपयुक्त है।' इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था। उनके इस बयान के लिए चुनाव आयोग ने उन पर एक दिन के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित लगा दिया था। 

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में केजरीवाल को शाहीनबाग में सीएए के विरोध में चल रहे आंदोलन का कथित तौर पर समर्थन करने का आरोप लगाते हुये उन्हें 'आतंकवादी' बता दिया था। 

वहीं, बीते दिन आप की प्रचंड जीत के बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा था कि दिल्ली के प्रचंड जनादेश ने साफ संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि पक्के देशभक्त हैं। दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन इस चुनावी जंग में 'दिल्ली का बेटा' जीत गया। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया