लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः लोक जनशक्ति पार्टी ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां पढ़ें- किसे कहां से उतारा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2020 15:42 IST

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देलोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार (14 जनवरी) को लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सदर बाजार से राजीव कुमार शर्मा, मुश्तफाबाद से अनिल कुमार गुप्ता, मोती नगर से महेश दूबे, देवली से सुनील तंवर, नरेला से अमरेश कुमार, मादीपुर से पूनम राणा, किराड़ी से अजीत कुमार, त्रीनगर से कमलदेव राय, शालीमार बागग से शिवेंद्र मिश्रा, वजीरपुर से शंकर मिश्रा, मटियाला महल से सुमित्रा पासवान सहित 15 उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। एलजेपी अकेले दम पर दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हालांकि केंद्र में उसका गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से हैं और एनडीए का हिस्सा है। साथ ही साथ बिहार में भी एलजेपी एनडीए का हिस्सा है। पार्टी कह चुकी है कि उसका बीजेपी के साथ गठबंधन बिहार तक ही सीमित है। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।  दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप