लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results: हमलोग ‘सामना’ समाचार पत्र को पढ़ते ही नहीं?, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने संजय राउत पर किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 14:30 IST

Delhi Election Results: आप और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का कौन सा गठबंधन बचा है।हमारे गठबंधन में घटक दलों की संख्या ज्यादा है।अखबार का उल्लेख कर रहे हैं वो अखबार हम पढ़ते ही नहीं हैं।

Delhi Election Results: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय को लेकर सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि वह इस समाचार पत्र को पढ़ते ही नहीं हैं। ‘सामना’ ने सोमवार को अपने संपादकीय में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के एक-दूसरे से लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत में फायदा मिला। आप और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदस्य हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र ने यह सवाल भी उठाया कि अगर विपक्षी दलों के गठबंधन के घटक दल भाजपा के बजाय एक दूसरे के खिलाफ लड़ते रहे तो गठबंधन की क्या जरूरत है? इस बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा, ‘‘भाजपा का कौन सा गठबंधन बचा है। हमारे गठबंधन में घटक दलों की संख्या ज्यादा है।

गठबंधन (का स्वरूप) कोई स्थायी तो नहीं होता, कोई स्टांप पेपर पर लिखा तो होता नहीं है। गठबंधन अपने अपने विचारधारा के हिसाब से काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के ऊपर आरोप लगाना गलत है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जिस अखबार का उल्लेख कर रहे हैं वो अखबार हम पढ़ते ही नहीं हैं।’’

पटोले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाओं के विषय को लेकर वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से मिले और नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास दिलाया कि वह इस विषय को सदन में उठाएंगे।

टॅग्स :नाना पटोलेसंजय राउतदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम