Delhi Election Result: AAP की जीत पर  BJP अध्यक्ष जे.पी . नड्डा ने कहा-जनादेश को स्वीकार करते हैं, भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी

By अनुराग आनंद | Published: February 11, 2020 04:23 PM2020-02-11T16:23:03+5:302020-02-11T16:23:22+5:30

जे.पी. नड्डा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आप दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी। 

Delhi Election Result AAP Arvind kejriwal jp nadda Bhartiya janta party delhi Nadda said- accept the mandate | Delhi Election Result: AAP की जीत पर  BJP अध्यक्ष जे.पी . नड्डा ने कहा-जनादेश को स्वीकार करते हैं, भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी

जेपी नड्डा ने दिया बयान

Highlightsदिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजों में आप आदमी पार्टी (AAP) को बंपर जीत मिलते दिख रही है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है।जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक दिल्ली में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। 

दिल्ली विधान सभा के रुझान सामने आने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हम दिल्ली के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हमारी पार्टी के विधायक दिल्ली में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।  इसके साथ ही नड्डा ने अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी है। नड्डा ने उम्मीद जताई कि आप दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया।

इसके अलावा, बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजों में आप आदमी पार्टी (AAP) को बंपर जीत मिलते दिख रही है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। जिसे कहते हैं काम की राजनीति। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वंदेमातरम के नारे लगवाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह राजनीति देश को अलग दिशा में लेकर जा सकती है। ये पूरे भारत माता की जीत है। 

केजरीवाल ने कहा, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है। हमे पूरा पांच साल अब और भी अच्छे से काम करना है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, जो स्कूल बनवाएगा, जो पार्क बनवाएगा। 

 

 

English summary :
Delhi Election Result AAP Arvind kejriwal jp nadda Bhartiya janta party delhi Nadda said- accept the mandate


Web Title: Delhi Election Result AAP Arvind kejriwal jp nadda Bhartiya janta party delhi Nadda said- accept the mandate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे