दिल्ली चुनावः आप सांसद संजय सिंह ईसी का नोटिस, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Published: February 6, 2020 04:03 PM2020-02-06T16:03:58+5:302020-02-06T16:03:58+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंह ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि भाजपा यहां (दिल्ली में) ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।

Delhi Election: Notice of AAP MP Sanjay Singh EC, know what is the matter | दिल्ली चुनावः आप सांसद संजय सिंह ईसी का नोटिस, जानिए क्या है मामला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान होगा।

Highlightsबयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और अफरा तफरी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।

चुनाव आयोग ने भाजपा पर दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया इलाके में गंभीर परेशानी उत्पन्न करने का आरोप लगाने से जुड़े आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के कथित बयान पर संज्ञान लेते हुये गुरुवार को उनसे जवाब तलब किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंह ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि भाजपा यहां (दिल्ली में) ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।

आयोग ने सिंह को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में कहा है कि प्रथम दृष्टया उनके बयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और अफरा तफरी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। आयोग ने सिंह के बयान को प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान होगा। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिये गुरुवार को अंतिम दिन है।

Web Title: Delhi Election: Notice of AAP MP Sanjay Singh EC, know what is the matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे