लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: गृह मंत्री अमित शाह बोले, एक तरफ शाहीन बाग की टोली और दूसरी ओर देशभक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 16:43 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह कड़कड़डूमा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।

Open in App

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब आप 8 फरवरी को वोट करें, तो आप ये मत सोचना कि ये वोट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए है। 

आपका वोट दिल्ली और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला भी है, नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने वाला है। दिल्ली का चुनाव दो खेमों के बीच है। एक तरफ राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी है, जो कहते हैं कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति होनी चाहिए और जो कहते हैं कि हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं। और दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली है। 

यमुना जी को स्वच्छ किया है, तो मीडिया की उपस्थिति में यमुना जी में एक गोता लगाकर दिखाओ। दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को नरेन्द्र मोदी जी ने एक झटके में मालिकाना हक़ देने का काम किया।

मगर मोदी जी इन कॉलोनियों के अंदर पक्की सड़कें, बागीचा, पीने का पानी और स्ट्रीट लाइटें देना चाहते हैं, लेकिन ये काम केंद्र सरकार नहीं कर सकती, ये राज्य सरकार का काम है। जब आप दिल्ली में भाजपा की सरकार बना देंगे, तो यहां के विकास का पिटारा खुल जाएगा । 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया