लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- जब-जब चुनाव फंसा है, वहां मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमांड संभाली है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 17:39 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार (25 जनवरी) ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि ऐसे कई चुनाव आए हैं जिनमे लगता था कि इस बार मामला फंसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि घरों में पाइप लाइन से शुद्ध पानी देंगे। गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली का जल बोर्ड फायदा कर रहा था, आज उसे घाटे में पहुंचा दिया। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार (25 जनवरी) ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि ऐसे कई चुनाव आए हैं जिनमे लगता था कि इस बार मामला फंसा हुआ है। लेकिन जब-जब ऐसे मौके आए हैं तब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमांड संभाली है और विजय हर बार नरेंद्र मोदी और बीजेपी की हुई है। अमित शाह ने यह बयान दिल्ली में आयोजित 'जीत की गूंज' कार्यक्रम के दौरान कही है। 

अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि घरों में पाइप लाइन से शुद्ध पानी देंगे। लेकिन बीआईएस के सर्वे में स्पष्ट हुआ है कि 21 शहरों में सबसे गंदा पानी दिल्ली की जनता को केजरीवाल दे रहे हैं। दिल्ली का जल बोर्ड फायदा कर रहा था, आज उसे घाटे में पहुंचा दिया। 

केजरीवाल सरकार पर हमला

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि घरों में RO से बढ़िया पानी पाइप लाइन से देंगे। पाइप लाइन तो दूर की बात पानी ही ऐसा दिया कि 21 शहरों के सर्वे में सबसे गंदा पानी दिल्ली की जनता को दिया। AAP पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। 

शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सुधार देंगे, लेकिन ढाई लाख बच्चे सरकारी स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में चले गए। 2015 में 10वीं कक्षा के बच्चों का रिजल्ट था 95.81 प्रतिशत। 2019 में ये घटकर हो गया 71.58 प्रतिशत। आप ही बताइए शिक्षा व्यवस्था अच्छी हुई या बुरी। 

शाह ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को पीने का पानी भी जहरीला दिया, हवा भी जहरीली दी और झूठ भी जहरीला बोला। इसके अलावा दिल्ली की जनता को कुछ नहीं दिया। 

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण जानते हुए आयुष्मान भारत योजना शुरु की। गरीबों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जा रहा है। ये फायदा दिल्ली के गरीबों को नहीं मिल रहा, केजरीवाल ने इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया।  

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया