लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2020: केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, कहा- मैंने जब से टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, तब से बीजेपी...

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 8, 2020 12:55 IST

केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के निकट प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूजा की थी। केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उनके ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ने से भाजपा नेताओं को दुख पहुंचा है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने जब से एक टीवी चैनल पर ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी है, तब से भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद ट्वीट करके पूछा कि भारतीय जनता पाटी (भाजपा) किस प्रकार की राजनीति करना चाहती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जब से मैंने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ी है, भाजपा वाले तब से लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। मैं कल हनुमान मंदिर गया था।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। यह कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।’’

केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के निकट प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूजा की थी। केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उनके ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ने से भाजपा नेताओं को दुख पहुंचा है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली में कहा था, ‘‘अब केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में आप औवेसी को भी यह पढ़ते हुए देखेंगे। निश्चित रूप से ऐसा होगा।'' आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना 11 फरवरी को होगी।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे