लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र ने दिल्ली को दिया 50 क्वारंटाइन रेलवे कोच, मनीष सिसोदिया बोले- अंदर गर्मी बहुत ज्यादा है

By सुमित राय | Updated: June 17, 2020 17:20 IST

दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 क्वारंटाइन रेलवे कोच का निरीक्षण उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को किया और कहा कि अंदर गर्मी बहुत है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में 50 रेलवे कोच उपलब्ध कराए हैं।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को क्वारंटाइन कोच का निरीक्षण करने पहुंचे।मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये एक अच्छा प्रयास है, ​लेकिन अभी कुछ परेशानियां हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस कारण अस्पतालों में काफी भीड़ बढ़ गई है। बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में 50 क्वारंटाइन रेलवे कोच उपलब्ध कराए हैं। बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोच का निरीक्षण करने पहुंचे और कहा कि यह अक अच्छा प्रयास है, लेकिन कुछ परेशानियां भी हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली को 50 कोच उपलब्ध हुए हैं। मैं इनका निरीक्षण करने गया था, ये एक अच्छा प्रयास है, ​लेकिन अभी कुछ परेशानियां हैं। गर्मी बहुत ज्यादा है, मेडिकल स्टाफ PPE किट पहनकर गर्मी में कोच में रहेगा इससे उसे और मरीज को परेशानी होगी। लेकिन कोई न कोई समाधान निकालेंगे।"

दिल्ली में कोरोना की चपेट में 44 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोन वायरस की चपेट में अब तक 44688 लोग आ चुके हैं, जिसमें 1837 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 16500 लोग कोविड-19 महामारी से ठीक हुए हैं, जबकि कोरोना के 26351 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 3.54 लाख से ज्यादा लोग हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 354065 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 11903 लोगों की जान जा चुकी है। देश में 186935 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 155227 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया