लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : जिलाधिकारियों को जिलों में कोविड-19 जांच केंद्रों की संख्या दोगुनी करने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवम्बर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में जांच केंद्रों की संख्या दोगुनी करने के लिए कदम उठायें।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नए जांच केंद्रों के लिए आवश्यक मानवबल ‘‘यदि आवश्यक हो, तो बाहर से काम पर रखा जा सकता है।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘देखा गया है कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ रही है और “कोविड-19 संक्रमित रोगियों का शीघ्र पता लगाने और उन्हें पृथक करना सुनिश्चित करने के लिए, कोविड-19 जांच क्षमता बढ़ाना जरूरी है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 15 नवंबर को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘इसलिए यह निर्देशित किया जाता है कि सभी जिला मजिस्ट्रेट / सीडीएमओ तुरंत सभी जिलों में जांच केंद्रों की संख्या दोगुना करने के लिए कदम उठाएं। स्थानों को 19 नवंबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा और वास्तविक बढ़ोतरी 21 नवंबर तक की जाएगी। गैर-अनुपालन को गंभीरता से लिया जाएगा।’’

दिल्ली में 28 अक्टूबर से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?