लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, तो सरमा ने दिया ये जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: June 4, 2022 17:49 IST

सिसौदिया ने शनिवार को कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने साल 2020 में अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट के लिए सरकार के आदेश दिए, जब वह (सीएम) तत्कालीन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीपीई किट को लेकर सिसोदिया ने लगाया असम के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोपसरमा ने साल 2020 में कहा- अपनी पत्नी-बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट के लिए दिए सरकारी आदेशसरमा ने इस आरोप कहा- जल्द आपको गुवाहाटी में देखूंगा क्योंकि आप आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदियाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पीपीई किट को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सिसौदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने साल 2020 में अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट के लिए सरकार के आदेश दिए, जब वह तत्कालीन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि एक निर्वाचित सीएम ने इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है, क्या बीजेपी उन्हें सलाखों के पीछे रखेगी? 

मनीष सिसोदिया के इस आरोप का जवाब असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर दिया। उन्होंने लिखा, ऐसे समय में जब पूरा देश 100 से अधिक वर्षों में सबसे भीषण महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट हो, मेरी पत्नी ने आगे आने और जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 मुफ्त दान करने का साहस किया। उसने एक पैसा भी नहीं लिया।

सरमा ने आगे लिखा, आपने (मनीष सिसोदिया) उस समय बिल्कुल अलग पक्ष दिखाया था। आपने दिल्ली में फंसे असमिया लोगों की मदद के लिए मेरे कई कॉल्स को ठुकरा दिया। मैं एक उदाहरण कभी नहीं भूल सकता जब मुझे दिल्ली के मुर्दाघर से एक असमिया कोविड पीड़ित का शव लेने के लिए सिर्फ 7 दिन इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को लताड़ते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, उपदेश देना बंद करो और मैं जल्द ही आपको गुवाहाटी में देखूंगा क्योंकि आप आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाहेमंत विश्व शर्माअसमकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो