लाइव न्यूज़ :

यूरोपियन यूनियन के दल ने की पीएम मोदी और अजीत डोभाल से मुलाकात, कल करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 14:05 IST

भारत दौरे पर आया यूरोपियन यूनियन (ईयू) सांसदों का दल मंगलवार को कश्मीर दौरे पर होगा। इससे पहले इस दल ने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिला ईयू का दलयूरोपियन यूनियन के सांसदों का दल मंगलवार को कश्मीर का भी दौरा करेगा

भारत दौरे पर आया यूरोपियन यूनियन (ईयू) सांसदों का 28 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मिलेगा। इससे पहले ये दल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिला। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद कश्मीर और वहां के हालात पर भी चर्चा हुई। 

यूरोपियन यूनियन सांसदों का ये दल मंगलवार को कश्मीर का भी दौरा करेगा। आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद किसी भी विदेशी प्रतिनिधिमंडल का ये कश्मीर में पहला दौरा होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी मुलाकात की पुष्टि की गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि ये दल मंगलवार (29 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। हालांकि, पीएम मोदी के साथ इस मुलाकात में कश्मीर की बात हुई या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया, 'यूरोपियन सांसदों का दल आज पीएम मोदी से मिला। पीएम मोदी ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर सासंदों के महत्व की सराहना की। पीएम ने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में उनका दौरा सफल रहे। कश्मीर का दौरा इस दल को सांस्कृतिक और धार्मिक और क्षेत्रीय विविधता को समझने में मदद करेगा। साथ ही वे विकास और क्षेत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकता के नजरिये को भी समझ सकेंगे।'

यूरोपियन यूनियन के इस दल का जम्मू-कश्मीर दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य के पुनर्गठन बिल पास होने और यहां से आर्टिल 370 हटाये जाने के बाद से ही यह विषय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहा है। राज्य से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद यहां लगे प्रतिबंधों को लेकर भी दुनिया भर में काफी चर्चा हुई है।

पाकिस्तान भी लगातार इस मुद्दे को हवा देने में जुटा है और भारत पर लगातार कश्मीर पर मनमानी करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि, भारत ने हमेशा से अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को आंतरिक मुद्दा बताया है। ऐसे में यूरोपियन यूनियन कश्मीर का दौरा करने के बाद क्या कहता है, इस पर सभी की नजर होगी।

इस बीच यूरोपियन यूनियन के कश्मीर दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के हैंडल ट्वीट किया गया, 'उम्मीद है कि उन्हें राज्य के लोगों, स्थानीय मीडिया, डॉक्टर्स और सिविल सोसायटी के सदस्यों से बात करने का मौका मिलेगा। कश्मीर और दुनिया के बीच जो लोहे की दीवार है उसे हटाया जाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर के लोगों को कष्ट में ढकेलने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील