लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक लगभग 24,000 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लगभग 24,000 मामले सामने आए, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक की सर्वाधिक दैनिक संख्या है।

एक दिन पहले महानगर में कोविड-19 के 19,486 मामले सामने आए थे और 141 मौतें हुई थीं।

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति ‘‘काफी गंभीर एवं चिंताजनक’’ हो गई है और रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और टोसीलीजुमैब की आपूर्ति में कमी हो गई है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में 24 हजार नए मामले आए हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 24 हजार नए मामले सामने आए हैं। एक दिन के अंदर संक्रमितों की संख्या करीब 19,500 से बढ़कर करीब 24 हजार हो गई है। इसलिए स्थिति काफी गंभीर एवं चिंताजनक है।’’

केजरीवाल ने कहा कि बिस्तरों की संख्या भी कम पड़ती जा रही है और दिल्ली सरकार इन्हें बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या बढ़ाना है।’’

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ अंबेडकर नगर अस्पताल का दौरा किया।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, "अंबेडकर नगर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और चिकित्सा सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा