लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने शशि थरूर के खिलाफ जमानती वारंट पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: November 27, 2019 23:26 IST

Shashi Tharoor: दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए अगली तारीख पर पेश होने का दिया निर्देश

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक अदालत ने शशि थरूर के खिलाफ जमानती वारंट पर लगाई रोककोर्ट ने थरूर को दिया 12 दिसंबर को अदालत के सामने हाजिर होने का निर्देश

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने आपराधिक मानहानि की शिकायत मामले में पेश नहीं होने के कारण कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए उन्हें 12 दिसंबर को अदालत के सामने हाजिर होने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदर्भ देते हुए ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ वाली कथित टिप्पणी के संबंध में थरूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी थी। इस संबंध में थरूर या उनकी ओर से वकील के पेश नहीं होने पर अदालत ने थरूर के खिलाफ 12 नवंबर को वारंट जारी किया था। न्यायमूर्ति ने कहा कि आरोपी को केवल आज के लिए निजी पेशी से छूट दी जाती है। मामले पर आगे 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।

आरोपी के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए रोक लगायी जाती है। सुनवाई की अगली तारीख पर आरोपी को निजी तौर पर पेश होने का निर्देश दिया जाता है। थरूर और उनके वकील के पेश नहीं होने का जिक्र करते हुए अदालत ने कहा था कि वह नरम रूख अख्तियार कर रहा है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।

अदालत ने पेश नहीं होने वाले शिकायतकर्ता दिल्ली भाजपा के नेता राजीव बब्बर पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया था। हालांकि, बब्बर की ओर से जुनियर वकील उपस्थित थे । अदालत थरूर के खिलाफ बब्बर की आपराधिक शिकायत पर सुनवाई कर रही थी जिनका कहना है कि कांग्रेस नेता के बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई।

पिछले साल अक्टूबर में थरूर ने दावा किया था कि आरएसएस के एक अज्ञात नेता ने प्रधानमंत्री की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ से की थी। उन्होंने इसे एक तरह का रूपक बताया था। अदालत के सामने पेश होने और याचिका देने पर 20,000 रुपये की जमानत राशि पर जून में थरूर को जमानत प्रदान की गयी थी। 

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'