लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोर्ट ने रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सुनाई सजा, 4 साल कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना

By सुमित राय | Updated: July 30, 2020 15:18 IST

दिल्ली की एक अदालत ने समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और दो अन्य को कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार करने के मामले में चार साल कैद की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और दो अन्य को कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल की सजा सुनाई है।इसके अलावा कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।कोर्ट ने सभी 3 दोषियों को आज (गुरुवार) शाम 5 बजे तक अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और दो अन्य को 2000-01 के कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार करने के मामले में चार साल कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने जया जेटली के पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई को भी चार साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने जया जेटली समेत तीनों दोषियों पर 1 लाख का जुर्माना भी लगाया है और सभी 3 दोषियों को आज (गुरुवार) शाम 5 बजे तक अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

बंद कमरे में हुआ अदालत की कार्रवाई

विशेष सीबीआई न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने जया जेटली के पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई को भी चार साल कैद की सजा सुनाई। मुरगई के वकील विक्रम पंवार ने यह जानकारी दी। वकील ने बताया कि अदालत की कार्रवाई बंद कमरे में हुई। तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें आज शाम पांच बजे तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।

थर्मल इमेजर्स खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप

तीनों को हाथ से चलाए जाने वाले ‘थर्मल इमेजर्स’ की कथित खरीद के मामले भ्रष्टाचार तथा आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया गया था। समाचार पोर्टल ‘तहलका’ द्वारा किए स्टिंग ‘ऑपरेशन वेस्टेंड’ के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था।

टॅग्स :कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत