लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर को कोर्ट ने दी विदेश यात्रा की अनुमति, सुनंदा पुष्कर हत्या मामले के बाद लगा है बैन

By भाषा | Updated: November 15, 2019 03:24 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए तथा 306 के तहत मामला दर्ज है लेकिन इन मामलों में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। थरूर की पत्नी सुनंदा 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल में मृत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सुनंदा मामले में जमानत देते हुए अदालत ने थरूर को बिना अदालती आदेश के देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया था । अधिवक्ता गौरव गुप्ता के माध्यम से दायर याचिका में थरूर ने अदालत से ओमान जाने की भी अनुमति मांगी थी।

दिल्ली की एक अदालत ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विदेश जाने की अनुमति दे दी । विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने थरूर को 14 नवंबर से 18 नवंबर तक दुबई जाने की गुरूवार को अनुमति दी । थरूर ने अदालत को बताया कि उन्हें सर बानी यस फोरम की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अदालत ने उन्हें दो लाख रुपये की सावधि जमा पेश करने का निर्देश दिया जो उनके वापस आने पर उन्हें लौटा दिया जाएगा।

अदालत ने कहा, ‘‘थरूर न तो साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करेंगे और न ही किसी गवाह को किसी भी तरह से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे और उन्हें जो अनुमति मिली है उसका इस्तेमाल नियमों के विपरीत नहीं करेंगे ।’’ अदालत ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता अपनी यात्रा का विस्तृत विवरण अदालत को उपलब्ध करायेंगे । अदालत ने कहा कि वह उन सभी स्थानों का नाम तथा वहां ठहरने की अवधि, संपर्क का पता और अपना संपर्क नंबर उपलब्ध करायेंगे जहां जहां उनका जाने का कार्यक्रम है।

अदालत ने उल्लेख किया कि अतीत में भी उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी जा चुकी है। दिल्ली पुलिस ने उनकी याचिका का यह कहकर विरोध किया कि कांग्रेस सांसद को अगर विदेश जाने की अनुमति दी गयी तो मुकदमे से बचने के लिए विदेश में ही रूक सकते हैं और कार्यवाही के इस शुरूआती दौर में उन्हें राहत प्रदान किये जाने से सुनवाई में बाधा हो सकती है।

अधिवक्ता गौरव गुप्ता के माध्यम से दायर याचिका में थरूर ने अदालत से ओमान जाने की भी अनुमति मांगी थी, जहां उन्हें नेशनल यूनिवर्सिटी आफ साइंस की ओर से 16 दिसंबर को राष्ट्रीय व्याखान में बोलने के लिए न्यौता मिला है । आवेदन में कांग्रेस नेता ने अपनी मां के 80 वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए अदालत से 28 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच अमेरिका और मेक्सिको की यात्रा करने की भी अनुमति मांगी है।

अदालत ने हालांकि कहा कि वह इन आवेदनों पर बाद में विचार करेगी। सुनंदा मामले में जमानत देते हुए अदालत ने थरूर को बिना अदालती आदेश के देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया था ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए तथा 306 के तहत मामला दर्ज है लेकिन इन मामलों में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। थरूर की पत्नी सुनंदा 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल में मृत मिली थी। थरूर दंपति होटल में ठहरे हुए थे क्योंकि उस वक्त उनके सरकारी आवास में जीर्णोंद्धार का काम चल रहा था। 

टॅग्स :शशि थरूरसुनन्दा पुष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप