लाइव न्यूज़ :

Corona Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे आया, पिछले 24 घंटे में 189 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2021 15:09 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर अब घटकर 2.42 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में रविवार को जानकारी दी गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1649 नए मामले दिल्ली में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1649 नए मामले, 189 लोगों की मौतदिल्ली सरकार के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5,158 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैंदेश की राजधानी में संक्रमण दर अब घटकर 2.42 प्रतिशत हो गया है

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1649 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 189 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5,158 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। वहीं, राजधानी में संक्रमण दर अब घटकर 2.42 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में 68043 टेस्ट किए गए हैं। इसमें 46745 टेस्ट आरटी-पीसीआर के हुए वहीं 21298 रैपिड एंटीजेन टेस्ट थे।

हालांकि कोरोना से राहत के बीच दिल्ली में लॉकडाउन को भी एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी की। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी जरूरत इसलिए है कि इतने संघर्ष के बाद जो कामयाबी हासिल की है वह गंवा न दी जाए। वहीं, दिल्ली में रविवार से 18+ वालों के लिए कोरोना टीकाकरण भी बंद है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?