लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया, नहीं चलेगी मेट्रो, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2021 12:37 IST

Coronavirus In Delhi: दिल्ली में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा रविवार को की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने की घोषणामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- इस बार लॉकडाउन पहले के मुकाबले और कड़ा होगाकोरोना के इस साल बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है

दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को 17 मई (सोमवार) सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस बार लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्त पाबंदी लागू रहेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान दिल्ली में मेट्रो सेवाएं भी स्थगित रहेंगी।

केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए कहा, 'पॉजिटिविटि रेट नीचे गया है लेकिन अभी भी हम ढिलाई नहीं बरत सकते। हमें लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है।' दिल्ली में दरअसल संक्रमण दर 35 प्रतिशत से गिरकर 23 प्रतिशत तक आ गया है। हालांकि डॉक्टर्स का मानना है कि ये भी बहुत ज्यादा है।

केजरीवाल ने आगे कहा, 'लॉकडाउन के समय को हमने हमारे हेल्थकेयर ढांचे को और मजबूत करने में लगाया। दिल्ली में अहम मुद्दा ऑक्सीजन का था। केंद्र की मदद से अब स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है।'

दिल्ली में कोरोना लॉकडाउन का चौथा हफ्ता

दिल्ली में कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन का ये चौथा हफ्ता होगा। गौरतलब है कि इस साल कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन है। राजधानी में शनिवार को कोविड-19 से 332 और लोगों की मौत हो गई थी और संक्रमण के 17,364 नए मामले सामने आए।

यह लगातार तीसरा दिन रहा जब संक्रमण दर 25 प्रतिशत से नीचे रही। वहीं, पिछले छह दिनों में यह पांचवीं बार है कि यहां कोरोना वायरस के रोजाना मामले 20000 से नीचे रहे। दिल्ली में अब तक कोरोना से 19,071 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 87,907 है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?