लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Result: BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा- 'मैं नर्वस नहीं हूं, मुझे विश्वास है कि ...

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 07:54 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। BJP दिल्ला के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सभी एग्जिट पोल को गलत बचाया था। मनोत तिवारी ने दावा किया है कि भाजपा की सरकार दिल्ली में बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने कहा कि 48 सीट लाकर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी।भाजपा ने सभी एग्जिट पोल को खारिज कर सरकार बनाने का दावा किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की गिनती आज आने हैं। काउंटिंग शुरू होने से पहले दिल्ली प्रदेश के BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा- 'मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि आज बीजेपी के लिए अच्छा दिन होगा। आज हम दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीत जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।'

इसके पहले भी मनोज तिवारी इस तरह का बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका ट्वीट संभालकर रखिएगा। मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल। मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। ...कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे। 

जानें Delhi Election 2020 Exit Polls में किस पार्टी को कितनी सीटें दी गई -

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 , बीजेपी को 05 से 19 और कांग्रेस को जीरो से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। 

रिपब्लिक टीवी- जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48 से 61 सीटें, बीजेपी को 9 से 21 सीटें और कांग्रेस को 1 सीटें मिल रही हैं।

सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 

टीवी-9 भारतवर्ष- सिसरो के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है।

टाइम्स नाउ - IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 , बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 0 भी सीट।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)परिणाम दिन विधानसभा चुनावमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'