लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश, आज होगा कोरोना टेस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2020 05:08 IST

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल की तबीयत खराब होने की पुष्टि की. वे पिछले दो हफ्ते से अपनी अधिकतर बैठकें अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कर रहे हैं. इस खबर के बाद पिछले कुछ दिनों में सीएम के संपर्कमें आने वालों लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रही दिल्ली के लिए चिंताजनक खबर है.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है.

नई दिल्ली: कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रही दिल्ली के लिए चिंताजनक खबर है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें रविवार से हल्का बुखार और गले में खराश है. सोमवार की उनकी सारी बैठकें रद्द कर दी गई. मंगलवार को उनका कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा. केजरीवाल ने रविवार को कोविड-19 की स्थिति की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की थी. जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई.

ऐहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को पृथकवास में रखा है. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल की तबीयत खराब होने की पुष्टि की. वे पिछले दो हफ्ते से अपनी अधिकतर बैठकें अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कर रहे हैं. इस खबर के बाद पिछले कुछ दिनों में सीएम के संपर्कमें आने वालों लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है.

सोमवार सुबह तक 29 हजार मामले देश की राजधानी में कोविड-19 के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सोमवार सुबह तक करीब 29 हजार मामले हो चुके थे. इनमें से 10,999 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. 17,125 का इलाज जारी है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, 12,213 संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. मृतकों की संख्या 812 हो गई है. 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम