दिल्ली निकाय चुनावः भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 1 सीट पर पार्टी के 3 लोगों ने दावेदारी पेश की, ऐसे नाम फाइनल हुए

By अनिल शर्मा | Published: November 14, 2022 08:57 AM2022-11-14T08:57:15+5:302022-11-14T09:06:38+5:30

भाजपा दिल्ली नगर निगम पर 2007 से ही शासन कर रही है। 2017 के नागरिक निकाय चुनावों में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड जीते थे जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

Delhi civic elections BJP released the second list of 18 candidates 3 people from the party staked claim on 1 seat | दिल्ली निकाय चुनावः भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 1 सीट पर पार्टी के 3 लोगों ने दावेदारी पेश की, ऐसे नाम फाइनल हुए

दिल्ली निकाय चुनावः भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 1 सीट पर पार्टी के 3 लोगों ने दावेदारी पेश की, ऐसे नाम फाइनल हुए

Highlights 15000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने टिकट की मांगी की थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है ।र 16 नवंबर को फॉर्म की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर में 4 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने 18 सीटों पर नामों को रोक दिया था, जबकि इसने 232 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

आज की लिस्ट में पार्टी ने रानी बाग से  ज्योति अग्रवाल को उतारा है; कोहाट एन्क्लेव से रवि हंस; शकूरपुर से किशन बिमाड़; त्रिनगर (पश्चिम) से मीनू गोयल; कुरैश नगर से शमीना राजा; पहाड़गंज से मनीष चड्ढा; रघुबीर नगर (एससी-डब्ल्यू) से उर्मिल गंगवाल; राज नगर (डब्ल्यू) से अरुणा रावत; दरियागंज से ललित भामरी; संगम विहार सी से नीरज गुप्ता; संगम विहार बी (डब्ल्यू) से सविता विहार; राजपाल सिंह से श्रीनिवासपुरी; मीठापुर से गुड्डी चौधरी; जैतपुर (पश्चिम) से रचना मिश्रा; मयूर विहार फेज 1 से प्रेमा देवी; मौजपुर से अनिल गौर।

इससे पहले शनिवार को पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए 232 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने नरेला (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से केशरानी खत्री, बुराड़ी से अनिल त्यागी, कादीपुर से उर्मिला राणा, आजादपुर (पश्चिम) से सुमन शर्मा, आदर्श नगर से अनुभव धीर, भलस्वा से लल्लू सिंह ठाकुर, जहांगीरपुरी से दिव्या झा, गायत्री यादव को मैदान में उतारा है। वहीं समयपुर बादली (पश्चिम) से, रोहिणी-ए से नवीन गर्ग, रिठाला से नरेंद्र सोलंकी, मॉडल टाउन से विकेश सेठी को उम्मीदवार बनाया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार निकाय चुनाव के लिए कइयों ने पार्टी से टिकट की मांग की थी। 15000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने टिकट की मांग की जिसके लिए पार्टी को स्क्रीनिंग प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ा। इसके जरिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीट के लिए तीन तीन लोगों ने दावेदारी पेश की थी। 

जानकारी के लिए बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक वार्डों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी। अधिसूचना एमसीडी वार्डों के पुनर्विकास से संबंधित है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है और 16 नवंबर को फॉर्म की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

भाजपा दिल्ली नगर निगम पर 2007 से ही शासन कर रही है। 2017 के नागरिक निकाय चुनावों में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड जीते थे जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

Web Title: Delhi civic elections BJP released the second list of 18 candidates 3 people from the party staked claim on 1 seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे