लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav Result: दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा!, BJP 41 और AAP 29 सीटों पर आगे...

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2025 11:23 IST

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Chunav Result: दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा!, BJP 41 और AAP 29 सीटों पर आगे...

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।’’

सचदेवा के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों ने पूरी मेहनत से काम किया है तथा दिल्ली के मतदाताओं ने विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मॉडल को चुना है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इसलिए चुना क्योंकि वे विकास का एक मॉडल चाहते थे। भाजपा दिल्ली में ‘डबल इंजन सरकार’ बनाएगी।’’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को एक मजबूत और स्थिर सरकार मिले। ’’

सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्लीवासियों को प्रभावित करने वाले वास्तविक मुद्दों जैसे टूटी सड़कें, शराब नीति विवाद, गंदा पानी और भ्रष्टाचार पर चुनाव लड़ा है। केजरीवाल पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाते हुए सचदेवा ने कहा, ‘‘जब भी हमने उनसे इन मुद्दों पर सवाल किया, तो या तो वे चुप रहे या भाग गए। उन्होंने झूठे वादे करके चुनाव जीतने की कोशिश की। ’’ भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने उनके संघर्ष को समझा और बदलाव के लिए वोट दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली का दर्द वास्तविक है और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को चुनकर इसे समाप्त करने के लिए वोट दिया है।’’

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?