लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से मिलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यमुना नदी, पर्यावरण और पानी पर बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2025 17:17 IST

मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र और दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम नदी के उस हिस्से पर काम कर रहे हैं, जो दिल्ली से होकर गुजरता है।”

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में जल शक्ति मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद थे। स्वच्छ यमुना के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। 80 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यमुना की सफाई के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह नदी को स्वच्छ बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। यमुना पुनरोद्धार प्रयासों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण यमुना को उसके उद्गम स्थल से लेकर अंतिम बिंदु तक स्वच्छ बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र और दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम नदी के उस हिस्से पर काम कर रहे हैं, जो दिल्ली से होकर गुजरता है।”

उन्होंने कहा, “बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद थे। हम स्वच्छ यमुना के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं।” आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में वजीराबाद और ओखला के बीच यमुना का 22 किलोमीटर लंबा हिस्सा, जो नदी की कुल लंबाई का दो फीसदी से भी कम है, इसमें 80 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

नायब सिंह सैनी ने रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद कहा, दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी के विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सैनी ने दिल्ली सचिवालय में हुई इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और उस पर पानी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है...पंजाब में उनकी (आप) सरकार है। उन्होंने पानी की आपूर्ति कम कर दी है...(आम आदमी पार्टी) ने कभी लोगों के बारे में नहीं सोचा। ’’ सैनी ने कहा, ‘‘पंजाब की जनता देख रही है। मुझे लगता है कि पंजाब से आम आदमी पार्टी का सफाया हो जाएगा और वहां भी कमल खिलेगा।’’

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताअमित शाहनायब सिंह सैनीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम