लाइव न्यूज़ :

Delhi Cabinet: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू?, कैबिनेट की पहली बैठक के बाद प्रवेश वर्मा ने कहा-CAG रिपोर्ट जल्द, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 22:21 IST

Delhi Cabinet: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में सदन की पहली बैठक में 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Cabinet:  प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग आवंटित किए गए हैं। Delhi Cabinet: रवींद्र इंद्राज को सामाजिक कल्याण और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण दिया गया।Delhi Cabinet: मंत्री पंकज सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, आईटी विभाग दिए जाएंगे।

Delhi Cabinet: दिल्ली मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है। कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू हो गई है और CAG की रिपोर्ट जल्द ही पेश की जाएगी। दिल्ली में विभागों का बंटवारा हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार शाम मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों के आवंटन की घोषणा की और उन्होंने वित्त, सेवाएं, सतर्कता, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास ही रखा है।

नयी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद, बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगी प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण का प्रभार दिया गया है, जबकि आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास और शिक्षा विभाग मिले हैं।

मंत्री कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार तथा पर्यटन विभाग मिले हैं, जबकि उनके कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, वन एवं पर्यावरण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आवंटित किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंकज सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है।

जबकि रवींद्र इंद्राज को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता विभाग आवंटित किये गए हैं। नवगठित दिल्ली मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को अपनी पहली बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी और विधानसभा के पहले सत्र में 14 लंबित कैग रिपोर्ट पेश करने का भी निर्णय लिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार ने शहर में स्वास्थ्य योजना को लागू नहीं होने दिया, जिससे लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया था।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बृहस्पतिवार शाम को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का वादा किया था। पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि विकसित दिल्ली मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जायेगा। गुप्ता ने यह भी कहा कि नयी भाजपा सरकार राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा एवं राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया।

उनके साथ भाजपा के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे। कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।’’ रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेने वाले नए मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, आशीष सूद और रवींद्र इंद्रराज भी उनके साथ दिल्ली सचिवालय में उपस्थित थे। शाम को गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वासुदेव घाट पर ‘यमुना आरती’ की।

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताBJPदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर