लाइव न्यूज़ :

Delhi: गोविंदपुरी में झुग्गियों पर चला बुलडोजर, डीडीए की जमानी होने का दावा; आतिशी ने सरकार को घेरा

By अंजली चौहान | Updated: June 11, 2025 11:23 IST

Delhi: आतिशी ने कालकाजी के भूमिहीन कैंप में नियोजित बेदखली को लेकर भाजपा की आलोचना की, क्योंकि डीडीए ने प्रवासियों को नए नोटिस जारी किए हैं।

Open in App

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में स्थित भूमिहीन कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने बुधवार को सुबह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुरी में सरकारी जमीन पर बनी 300 से अधिक झुग्गियों को गिराया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’

ध्वस्तीकरण स्थल पर बुलडोजर घरों को जमींदोज करते देखे गए। यह कार्रवाई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा झुग्गी-झोपड़ी कैंप में घरों पर बेदखली नोटिस चिपकाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें ‘‘अतिक्रमण करने वालों को’’ तीन दिन के भीतर जगह खाली करने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई थी।

कैंप में रहने वाले अधिकतर निवासी प्रवासी श्रमिक हैं। कैंप में पिछले साल से अब तक तीन बार ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस साल मई और जून में तथा जुलाई 2023 में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी पर भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाते हुए आतिशी ने दावा किया कि भूमिहीन कैंप में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में आवासों पर बेदखली के नोटिस चिपका दिए हैं, जिसमें "अतिक्रमणकारियों" को खाली करने या परिणाम भुगतने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीरेखा गुप्ताआतिशी मार्लेनाBJPDDA
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए