लाइव न्यूज़ :

Delhi BJP: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की नई टीम, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी सहित कई नए चेहरों को जगह, प्रवीण शंकर कपूर को मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2023 20:33 IST

Delhi BJP: हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत को दिल्ली इकाई के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नई टीम की घोषणा की।कई महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। बांसुरी स्वराज ने हाल ही में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों की नयी टीम की मंगलवार को घोषणा की गई। इसमें दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज सहित कई नए चेहरों को जगह दी गई है। हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत को दिल्ली इकाई के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नई टीम की घोषणा की, जिसमें कई महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। आठ सचिवों में बांसुरी स्वराज, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना और इम्प्रीत सिंह बक्शी शामिल हैं। बांसुरी स्वराज ने हाल ही में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

बांसुरी को दिल्ली की भाजपा इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया था। नवनियुक्त आठ उपाध्यक्षों में विष्णु मित्तल, दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर लता गुप्ता और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह शामिल हैं। सतीश गर्ग को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभय वर्मा को भाजपा की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, प्रवीण शंकर कपूर को मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम मित्तल मीडिया संबंध से जुड़े मुद्दों को देखेंगे।

भाजपा की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त 11 प्रवक्ताओं में शिखा राज, वीरेंद्र बब्बर, विक्रम बिधूड़ी, शुभेंदु शेखर अवस्थी, अजय सहरावत और प्रीति अग्रवाल शामिल हैं। रिचा पांडेय मिश्रा दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष होंगी। पार्टी की युवा नेता निकहत अब्बास को युवा मोर्चा की महासचिव बनाया गया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नई टीम को 'युवा और ऊर्जावान' नेताओं का मिश्रण करार दिया है।

टॅग्स :Delhi BJPjp naddaसुषमा स्वराजSushma Swaraj
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर