लाइव न्यूज़ :

दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी का दावा- सभी सातों सीटों पर जीतेगी पार्टी, 'AAP' को मिलेगा तीसरा नंबर

By भाषा | Updated: May 13, 2019 05:28 IST

मनोज तिवारी दावा किया, ‘‘पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों के फीडबैक से पता चलता है कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए उत्साहजनक होंगे। हम दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे, जबकि आप तीसरे स्थान पर रहेगी और कांग्रेस उससे (आप) थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्डा द्वारा ‘‘जाली’’ मतदान के आरोपों का हवाला देते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘वह जाली मतदान के आरोप लगा रहे है क्योंकि वह हार से डरे हुए है।’’ तिवारी ने आरोप लगाया कि मयूर विहार फेज तीन में आप विधायक द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता को ‘‘थप्पड़ मारा गया’’। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से राजनीतिक नैतिकता में आई ‘‘गिरावट’’ का पता चलता है। 

राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर भाजपा के विजयी होने का दावा करते हुए पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार की शाम दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे तिवारी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की तुलना में ‘‘थोड़ा बेहतर’’ करेगी।तिवारी ने दावा किया, ‘‘पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों के फीडबैक से पता चलता है कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए उत्साहजनक होंगे। हम दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे, जबकि आप तीसरे स्थान पर रहेगी और कांग्रेस उससे (आप) थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’दक्षिणी दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्डा द्वारा ‘‘जाली’’ मतदान के आरोपों का हवाला देते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘वह जाली मतदान के आरोप लगा रहे है क्योंकि वह हार से डरे हुए है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को 2014 में नरेन्द्र मोदी से उम्मीदें थीं जो अब उनके ‘‘मजबूत विश्वास’’ में बदल गई हैं।तिवारी ने आरोप लगाया कि मयूर विहार फेज तीन में आप विधायक द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता को ‘‘थप्पड़ मारा गया’’। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से राजनीतिक नैतिकता में आई ‘‘गिरावट’’ का पता चलता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीआम आदमी पार्टीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप