दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीदे हैं अरविंद केजरीवाल ने'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 21, 2022 07:06 AM2022-02-21T07:06:02+5:302022-02-21T07:10:40+5:30

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली में सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कथित तौर पर इस बात का दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की "निम्न और राष्ट्र विरोधी मानसिकता" उस समय उजागर हो गई थी, जब उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड का विरोध किया था।

Delhi BJP President made a big allegation, said - Arvind Kejriwal has bought votes by taking money from Khalistanis | दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीदे हैं अरविंद केजरीवाल ने'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीदे हैं अरविंद केजरीवाल ने'

Highlightsअरविंद केजरीवाल खुद को सबसे प्यारा आतंकवादी कह रहे हैं, जो बिल्कुल सही है केजरीवाल ने देश विरोधी मानसिकता के कारण गणतंत्र दिवस परेड का विरोध कियाअरविंद केजरीवाल ने पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों के जनमत संग्रह 2020 को अपना समर्थन दिया

दिल्ली: खालिस्तान विवाद में जबरदस्त तरीके से फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बड़ा ही सनसनीखेज आरोप लगाया है। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खालिस्तानियों से पैसे लेकर पंजाब में वोट खरीदे हैं।

दिल्ली बीजेपी प्रमुख का बयान कवि कुमार विश्वास के उस आरोप के बाद आयी है, जिसमें कुमार ने आरोर लगाया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल या तो पंजाब के सीएम बननता चाहते हैं या फिर खालिस्तान के पीएम बनना चाहते हैं।

कुमार विश्वास के द्वारा दिये गये इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पंजाब चुनाव की रैलियों में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे।

आदेश गुप्ता ने कहा, "यह कठोर सच्चाई है कि वह (केजरीवाल) खालिस्तानियों से पैसे लेकर वोट खरीद रहे हैं और वे जो कहते हैं उससे सहमत हैं। अब जब वह खुद को सबसे प्यारा आतंकवादी कह रहे हैं तो यह सही भी है क्योंकि उन्होंने दिल्ली दंगों में शामिल लोगों को आप में शामिल किया।"

आदेश गुप्ता ने यह बयान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उस बयान के हवाले से दिया है, जिसमें उन्होंने कुमार विश्वास के आरोप "हंसने योग्य" बताया था और साथ में यह भी कहा था कि उन्हें "दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी" होना चाहिए जो स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण करता है।

आदेश गुप्ता ने दिल्ली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर इस बात का दावा किया कि केजरीवाल की "निम्न और राष्ट्र विरोधी मानसिकता" उस समय उजागर हो गई थी, जब उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड का विरोध किया था। इसके साथ ही आदेश गुप्ता ने यह भी कहा, "अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा करवाये जा रहे जनमत संग्रह 2020 को अपना समर्थन किया था।"

वहीं सीएम केजरीवाल द्वारा कुमा्र विश्वास के आरोपों का मजाक उड़ाने पर भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस की ओर से विवाद पर तीखा हमला करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन कर रहे थे।

पंजाब के सीएम चन्नी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल ने उस खालिस्तानी संगठनों से समर्थन लिया है, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। केरवाल का खालिस्तान को समर्थन दिया जाना बहुत ही खतरनाक बात है। केजरीवाल देश को तोड़कर शासन करना चाहते हैं।" 

Web Title: Delhi BJP President made a big allegation, said - Arvind Kejriwal has bought votes by taking money from Khalistanis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे