लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र से सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली विधानसभा ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया।

विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालांकि सदन इस प्रस्ताव को पारित कर रहा है, लेकिन पूरा देश चाहता है कि बहुगुणा को भारत रत्न दिया जाए। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर सर्वोच्च नागरिक सम्मान बहुगुणा को मिलता है तो यह भारत रत्न के लिए गौरव की बात होगी।’’

केजरीवाल ने कहा कि चिपको आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बहुगुणा ने न केवल पर्यावरण की रक्षा की बल्कि कई अन्य सामाजिक कार्यों के लिए भी काम किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। केजरीवाल ने कहा कि बहुगुणा की याद में गैलरी में उनका चित्र लगाया गया है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पूरा सदन और सभी दल सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार देश की मांग पर ध्यान देगी और बहुगुणा का सम्मान करेगी। प्रस्ताव में लिखा है कि पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाए। मुझे लगता है कि उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में योगदान दिया और केवल पर्यावरण तक ही सीमित नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे