लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल को झटका, आप के पूर्व विधायक आसिम अहमद खान और देवेंद्र सहरावत कांग्रेस में शामिल?, लड़ेंगे चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 11:25 IST

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक आसिम अहमद खान और देवेंद्र सहरावत कांग्रेस में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस केवल बातें करने में विश्वास नहीं रखती।दिल्लीवासी इस बार झांसे में नहीं आएंगे।तत्काल माफी की मांग की। 

Delhi Assembly Elections: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के संबंध में सोमवार को एक बैठक आयोजित की। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेन्द्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी ने घोषणापत्र में क्या शामिल किया जाना चाहिए, इस पर लोगों से बातचीत की है। यादव ने कहा, "हमारा मानना है कि केवल वही वादे किए जाने चाहिए जिन्हें पूरा किया जा सके। कांग्रेस केवल बातें करने में विश्वास नहीं रखती।" इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक आसिम अहमद खान और देवेंद्र सहरावत कांग्रेस में शामिल हो गए।

यादव ने कहा कि ग्रेस यह कहती आ रही है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) मिलकर झूठे वादों से दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। यादव ने आरोप लगाया, "दोनों पार्टियां विधानसभा चुनावों को देखते हुए खोखले वादे और बयानबाजी कर रही हैं, हालांकि दिल्लीवासी इस बार उनके झांसे में नहीं आएंगे।

क्योंकि पिछले 10 वर्षों में भाजपा और ‘आप’ का इतिहास भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और अधूरे वादों का रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संसद में बाबासाहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों और 'ब्लॉक' में पदयात्रा करेंगे। उन्होंने शाह के इस्तीफे और तत्काल माफी की मांग की। 

टॅग्स :Aam Aadmi PartyDelhi Assembly Electionकांग्रेसराहुल गांधीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos