लाइव न्यूज़ :

'भारत की आत्मा को बचाने के लिए दिल्ली का धन्यवाद' दिल्ली चुनाव के नतीजे देख प्रशांत किशोर ने किया ट्वीट

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 12:48 IST

Delhi Assembly elections results: रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ होते दिख रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया है। उ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ होते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा 'भारत की आत्मा की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए दिल्ली का धन्यवाद!

बता दें कि प्रशांत किशोर ने साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू-नीतीश की जोड़ी को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके तीन साल बाद वर्ष 2018 में उन्होंने जेडीयू से अपनी सियासी पारी का आगाज किया था। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें को बिहार का भविष्य बताया था। वहीं, दिल्ली चुनाव से कुछ वक्त पहले नीतीश कुमार ने पीके को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। पार्टी से निकाले जाते वक्त पीके ने कहा था कि वो इस मसले पर 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही कुछ कहेंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है।

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020प्रशांत किशोरआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप