लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: रुझान में आप आगे, सीएम केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक, भाजपा और कांग्रेस पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 08:44 IST

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई, जो कई दौर में की जाएगी। ‘एक्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने और चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बहुत बढ़ गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणनाा निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Delhi Assembly Elections Results: रुझान में आप आगे, सीएम केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक, भाजपा और कांग्रेस पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई, जो कई दौर में की जाएगी। ‘एक्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने और चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बहुत बढ़ गयी है। सिंह ने कहा, ‘‘ मतणगना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। मतगणनाा निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पहले सुबह साढ़े आठ बजे तक डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी और इसके बाद ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गणना की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मतदान केंद्र 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। हर केंद्र में कई मतगणना कक्ष है जिनकी संख्या उस जिले में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या के समान है।’’ हर ईवीएम के साथ एक मतपत्र इकाई (बीयू), एक नियंत्रण इकाई (सीयू) और एक वीवीपीएटी संलग्न है।

अधिकारी ने बताया कि हर निर्वाचन क्षेत्र से सीयू के जरिए मतणना के बाद पांच वीवीपीएटी को चुना जाएगा और उनकी गणना की जाएगी। इस चुनाव के लिए मतदान शनिवार को हुआ था जिसे आप और भाजपा के मुकाबले के रूप में देखा गया।

मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी। मतदान के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में पांच फीसद कम है। उसने कहा कि उसने आंकड़े संकलन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया।

आप ने मत प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर सवाल उठाये। मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं। अधिकारियों के अनुसार मतगणना के लिए 33 पर्यवेक्षक तैनात हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?