दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे, यहं पढ़ें EC के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By स्वाति सिंह | Published: January 6, 2020 04:05 PM2020-01-06T16:05:32+5:302020-01-06T16:17:09+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।

Delhi assembly elections: delhi-assembly-election-date-election-commission-aap-bjp-congress-arvind-kejriwal | दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे, यहं पढ़ें EC के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

दिल्ली में एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होना है, जबकि 11 फरवरी को नतीजें आएंगे।

Highlightsदेश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है।दिल्ली में एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होना है

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तारीखों के ऐलान होने के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई। दिल्ली में एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होना है, जबकि 11 फरवरी को नतीजें आएंगे। यहां जानें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें-

1.दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।
2.दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होगा।
3.दिल्ली विधानसभा चुनावों का नामांकन भरने का अंतिम दिन 21 जनवरी
4.8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और 11 फरवरी को चुनाव का रिजल्ट आएगा।
5.सी-विजिल ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकेगा।
6.दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1,46, 92,136 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
7.दिल्ली विधानसभा चुनाव में पोलिंग स्टेशन पर मोबाइल फोन के लिए लॉकर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
8.चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 90 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
9.वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं जिससे उनको वोट डालने में आसानी हैः सुनील अरोड़ा
10.2,689 जगहों पर कुल 13,750 मतदाता केंद्र होंगे,स्थिति पर निगरानी रखने के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। यहां मुख्य तीन पार्टियां चुनावी मैदान हैं, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रस शामिल है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था, जबकि बीजेपी तीन सीटें ही हासिल कर सकी थी। 
 

Web Title: Delhi assembly elections: delhi-assembly-election-date-election-commission-aap-bjp-congress-arvind-kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे