लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: ADR के मुताबिक, AAP के 25 प्रतिशत प्रत्याशी और भाजपा के 20 प्रतिशत प्रत्याशी दागी

By भाषा | Updated: February 2, 2020 13:12 IST

एडीआर ने कहा कि कांग्रेस के भी 15 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। आठ फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 672 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देAAP-बीजेपी प्रत्याशियों ने अपने चुनावी हलफनामों में यह घोषणा की हैकांग्रेस के भी 15 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की

एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) नाम की संस्था के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 25 प्रतिशत प्रत्याशी और भाजपा के 20 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने चुनावी हलफनामों में यह घोषणा की है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीआर ने कहा कि कांग्रेस के भी 15 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। आठ फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 672 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 

चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार 2018-19 में भाजपा को चंदे में 2,410 करोड़ रुपये मिले जिसमें 1,450 करोड़ रुपये चुनावी बॉंड के जरिए आए। कांग्रेस को चंदे में 918.03 करोड़ रुपये मिले जिनमें 383.26 इस बॉंड के जरिए आए। इस बॉंड को भारतीय स्टेट बैंक की चुनिंदा शाखाओं से खरीदा जा सकता है और किसी भी राजनीतिक दल को चंदे में दिया जा सकता है।

बुधवार को जारी एडीआर के एक विश्लेषण के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान, छह राष्ट्रीय दलों में से केवल भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने ही चुनावी बॉंड के माध्यम से कुल 1,931.43 करोड़ रुपये की आय होने की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 1,450.89 करोड़ रुपये मिले जबकि कांग्रेस को 383.26 करोड़ रुपये और तृणमूल को 97.28 करोड़ रुपये मिले।

तृणमूल ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कुल 192.65 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की जबकि माकपा ने 100.96 करोड़ रुपये और बसपा ने 69.79 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की। भाजपा की आय 2017-18 में 1,027.34 करोड़ रुपये थी जो बढ़कर 2,410.08 करोड़ रुपये हो गई वहीं कांग्रेस की आय 199.15 करोड़ से बढ़कर 918.03 करोड़ रुपये हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव या प्रचार पर क्रमशः 792.39 करोड़ रुपये और 308.96 करोड़ रुपये खर्च किए।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब