लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Election 2020: बीजेपी ने दिया AAP के नारे का जवाब, कहा- पांच साल दिल्ली बेहाल, अब नहीं चाहिए केजरीवाल

By एएनआई | Updated: December 28, 2019 15:48 IST

बीजेपी ने दिल्ली की सत्ताधारी आप पार्टी  के नारे "अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल" के खिलाफ "पांच साल दिल्ली बेहाल, अब नहीं चाहिए केजरीवाल" का नारा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी ने आप पार्टी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में टक्कर देने के लिए अपने नारे तैयार कर लिए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल का कार्यकाल फरवरी 2020 में खत्म हो  जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अगले साल 2020 में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली के विधानसभा चुनाव में टक्कर देने के लिए अपने नारे तैयार कर लिए हैं। बीजेपी ने दिल्ली की सत्ताधारी आप पार्टी  के नारे "अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल" के खिलाफ "पांच साल दिल्ली बेहाल, अब  नहीं चाहिए केजरीवाल" का नारा दिया है।

अरविंद केजरीवाल 2020 के चुनाव को देखते  हुए, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC से हाथ मिला लिया है। प्रशांत किशोर ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र के लोकसभा चुनाव अभियान की  कमान संभाली थी।  2015 में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के चुनाव अभियान और  2017 में पंजाब के मुख्यमंत्री के अमरिंद्र सिंह के लिए भी चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल का कार्यकाल फरवरी 2020 में खत्म हो  जाएगा। साथ ही अटकले लगाई जा रही हैं कि विधानसभा चुनाव भी उसी दौरान किए जा सकते हैं।  बीजेपी ने दिल्ली में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कर दी है। 2015 में आप पार्टी ने दिल्ली में सभी विपक्षी पार्टीयों को कारारी हार देते हुए 70 में 67 सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल