लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly: ‘ऐसा लग रहा था मानो सीजेआई के जरिये भगवान खुद बोल रहे हो’, ‘अधर्म’ का सर्वनाश, चंडीगढ़ महापौर चुनाव नतीजे को लेकर सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 15:34 IST

Delhi Assembly: शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में 30 जनवरी के चुनाव परिणाम को पलटते हुए पराजित आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया महापौर घोषित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगी।खुलेआम विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकारें गिराने का भी आरोप लगाया।आखिरकार भाजपा के ‘‘अधर्म’’ का सर्वनाश हो जाएगा तथा ‘‘धर्म’’ की जीत होगी।

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ महापौर चुनाव के नतीजे को पलटने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। भगवद् गीता का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और भाजपा के प्रचलित ‘‘अधर्म’’ का सर्वनाश कर दिया। उन्होंने चंडीगढ़ महापौर चुनाव परिणाम के फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय और भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इसने देश के लोकतंत्र को बचा लिया। केजरीवाल ने अदालत के फैसले की सरहाना करते हुए कहा, ‘‘ ऐसा लग रहा था मानो सीजेआई के जरिये भगवान खुद बोल रहे हों।’’

 

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में 30 जनवरी के चुनाव परिणाम को पलटते हुए पराजित आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया महापौर घोषित कर दिया था। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगी और उस पर खुलेआम विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकारें गिराने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, शिव-पार्वती के भक्त देश के साथ हैं और आखिरकार भाजपा के ‘‘अधर्म’’ का सर्वनाश हो जाएगा तथा ‘‘धर्म’’ की जीत होगी। केजरीवाल ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोक रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वे किसानों को दिल्ली क्यों नहीं आने दे रहे? वे उनकी फसलों की उचित कीमत नहीं देते और उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही।’’

 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyचंडीगढ़BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप