लाइव न्यूज़ :

कोराना संकटः पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क आए हाई रिस्क वाले 16 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 20, 2020 13:07 IST

पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और वह पिछले सप्ताह कोरोना से पॉजिटिव पाया गया। अधिकारियों का कहना था वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल गया था और वहां उसके संक्रमित होने के लक्षण दिखाई दिए। लॉकडाउन के दौरान भोजन और किराने के सामान की होम डिलीवरी को अनुमति है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने हाई रिस्क वाले 16 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिनकी सोमवार (20 अप्रैल) को रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। प्रशासन ने हाई रिस्क वाले 16 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिनकी सोमवार (20 अप्रैल) को रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की गहरी सांस ली है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि COVID-19 पॉजिटिव पाए गए पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए 16 हाई रिस्क लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। बता दें, दक्षिणी दिल्ली में ये मामला सामने आने के बाद हौज खास और मालवीय नगर सहित दक्षिण दिल्ली में प्रशासन ने 72 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। इन सभी लोग अपने घरों में क्वारंटाइन हैं। 

बताया गया था कि पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और वह पिछले सप्ताह कोरोना से पॉजिटिव पाया गया। अधिकारियों का कहना था वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल गया था और वहां उसके संक्रमित होने के लक्षण दिखाई दिए। लॉकडाउन के दौरान भोजन और किराने के सामान की होम डिलीवरी को अनुमति है। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन ज्यादा सख्त है और वहां किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सभी को आवश्यक वस्तुएं उनके दरवाजे पर पहुंचाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,003 पहुंच गई। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक कुल 45 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 25 मरीज 60 वर्ष से ज्यादा आयु के थे। 

मरने वालों में 10 लोगों की आयु 50 से 59 वर्ष के बीच थी, जबकि 10 अन्य की आयु 50 वर्ष से कम थी। दिल्ली के 78 निषिद्ध क्षेत्रों में शामिल तुगलकाबाद एक्सटेंशन में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए। अगर संक्रमित लोगों की संख्या के आधार पर देखें, तो राष्ट्रीय राजधानी में यह इलाका वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया