लाइव न्यूज़ :

Delhi AIIMS: एम्स में नए ‘ओपीडी कार्ड’ के लिए 10 रुपये की शुल्क राशि बंद, ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारियों के मोबाइल फोन बैन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 21:38 IST

Delhi AIIMS: एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास की ओर से जारी किए गए कई आदेशों के अनुसार, प्रशासन ने संस्थान के भीतर मरीजों व तीमारदारों और अन्य सहायक कर्मचारियों के लिए ‘सीएसआर’ की मदद के जरिए 50 और बैटरी से चलने वाली बसें तैनात करने का फैसला भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।10 अक्टूबर से ‘सर्जिकल ब्लॉक’ की ओपीडी में आने वाले मरीज अब ‘सर्जिकल ब्लॉक’ में ही पंजीकरण करवा पाएंगे।टोकन नंबर देने की प्रणाली शुरू करते हुए पहले ही नए ‘ओपीडी कार्ड’ के लिए 10 रुपये की शुल्क राशि लेना बंद कर दिया था।

Delhi AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के पंजीकरण काउंटर पर 16 अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान ‘आउटसोर्स’ (अनुबंध पर रखे गए कर्मियों) कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया कि कर्मचारियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल से सेवाओं में विलंब होता है और मरीजों को परेशानी होती है। एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास की ओर से सोमवार को जारी किए गए कई आदेशों के अनुसार, प्रशासन ने संस्थान के भीतर मरीजों व तीमारदारों और अन्य सहायक कर्मचारियों के लिए ‘सीएसआर’ की मदद के जरिए 50 और बैटरी से चलने वाली बसें तैनात करने का फैसला भी किया है। एक आदेशानुसार, 10 अक्टूबर से ‘सर्जिकल ब्लॉक’ की ओपीडी में आने वाले मरीज अब ‘सर्जिकल ब्लॉक’ में ही पंजीकरण करवा पाएंगे।

अभी उनका पंजीकरण ‘न्यू आरएके ओपीडी’ में होता था, जिससे मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी होती थी। एम्स ने बिना किसी पूर्व ‘अप्वाइंटमेंट’ के मरीजों को ‘स्लॉट’ (अलग-अलग समय) के आधार पर टोकन नंबर देने की प्रणाली शुरू करते हुए पहले ही नए ‘ओपीडी कार्ड’ के लिए 10 रुपये की शुल्क राशि लेना बंद कर दिया था।

इस संबंध में 30 सितंबर को एक आदेश जारी किया गया था। एम्स के निदेशक की ओर से सोमवार को जारी एक आदेशानुसार ओपीडी के पंजीकरण काउंटर के कर्मचारियों को ड्यूटी शुरू होने से पहले प्रभारी द्वारा मुहैया कराए गए ‘सेफ बॉक्स’ में अपने मोबाइल रखने होंगे।

आदेश में कहा गया कि ऐसा कई बार पाया गया कि ओपीडी के पंजीकरण काउंटर के कर्मचारी मरीजों के कतारों में खड़े होने के बावजूद ड्यूटी पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। इससे सेवाओं में विलंब होता है और मरीजों को परेशानी होती है।

आदेश में कहा गया, ‘‘ इसलिए फैसला किया गया है कि ओपीडी के पंजीकरण काउंटर पर 16 अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को अपने मोबाइल जमा कराने होंगे। इसके लिए प्रभारी उन्हें ‘सेफ बॉक्स’ देंगे, जिसमें कर्मचारी ड्यूटी शुरू होने से पहले अपने-अपने मोबाइल फोन रखेंगे।’’ 

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?