लाइव न्यूज़ :

Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: होली आ गई, फ्री सिलिंडर कब आयेगा?, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने किया पोस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2025 12:07 IST

Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सत्ता में हाल में काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा होली के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के किये गए वादे पर सवाल उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किये जाने का इंतजार कर रही हैं।Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसा एक और जुमला साबित होगा।Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: होली और दिवाली पर दो बार मुफ्त सिलेंडर मुहैया कराने का वादा किया था।

Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी हर दिन भाजपा से सवाल पूछ रही हैं। आज आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली भाजपा सरकार से कहा कि दिल्ली के लोग पूछ रहे हैं। होली आ गई, फ्री सिलिंडर कब आयेगा? दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर पोस्ट कर सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सत्ता में हाल में काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा होली के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के किये गए वादे पर सवाल उठाया।

‘आप’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी की महिलाएं भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किये जाने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहती हूं कि क्या वे होली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा करेंगी या यह भी महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसा एक और जुमला साबित होगा।’’

भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ-साथ होली और दिवाली पर दो बार मुफ्त सिलेंडर मुहैया कराने का वादा किया था।

भाजपा सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कराने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है और इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी पंजीकरण शुरू होना बाकी है। ‘आप’ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये जमा करने का अपना वादा भी पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा,‘‘दिल्ली की सभी महिलाएं आज अपने फोन पर टकटकी लगाए बैठी हैं और अपने बैंक खातों में पैसे जमा होने के संदेश का इंतजार कर रही हैं।’’ आतिशी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अपना वादा पूरा करेंगे और यह महज जुमला बनकर नहीं रह जाएगा।’’

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyरेखा गुप्ताआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतदेश की पहली इंडियन पिकल बॉल लीग का शुभारंभ, 6 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग, सीएम ने रेखा गुप्ता ने ट्रॉफी का किया अनावरण

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर