लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी के पास पैसे नहीं, केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

By भाषा | Updated: November 25, 2019 06:14 IST

केजरीवाल ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कथित तौर पर कुछ भी नहीं करने के लिए विपक्षी पार्टियों पर भी हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केजरीवाल ने कहा- हमारे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैमैंने पिछले पांच साल में एक रुपये की भी कमाई नहीं की, वे आप हैं जो मेरे लिए चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए ‘आप’ के पास पैसे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अनधिकृत कॉलोनियों में मकानों की रजिस्ट्री का कार्य कराएंगे और लोग अपनी जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज हाथ में आने तक किसी पर भरोसा नहीं करें।

यहां जारी बयान के मुताबिक उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ गत पांच साल में हमने दिल्ली में बहुत काम किए। हमारे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है, मैंने पिछले पांच साल में एक रुपये की भी कमाई नहीं की, वे आप हैं जो मेरे लिए चुनाव लड़ेंगे।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना चाहती है, लेकिन रजिस्ट्री की अनुमति नहीं देना चाहती। उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठाए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘चर्चा है कि केंद्र सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी। मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पिछले पांच साल में यह क्यों नहीं किया जब मैं इन कॉलोनियों में सड़क, सीवर और पेयजल आपूर्ति की स्थिति में सुधार कर रहा था?’’ केजरीवाल ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कथित तौर पर कुछ भी नहीं करने के लिए विपक्षी पार्टियों पर भी हमला बोला।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी मकानों के मालिकाना अधिकार के लिए 16 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन से 180 दिनों के भीतर उन्हें स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे