लाइव न्यूज़ :

संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति कोविंद ने किया अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण, पीएम मोदी ने कहा-उनसे बहुत कुछ सीखा

By स्वाति सिंह | Updated: February 12, 2019 10:34 IST

पीएम मोदी ने वाजपेयी को याद करते हुए कहा 'अटल जी के जीवन पर बहुत से बातें की जा सकती है। घंटो तक कहा जा सकता है फिर भी पूरा नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते है'।

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया। इस दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न दलों के अन्य नेताओं के मौजूद रहे। पीएम मोदी ने वाजपेयी को याद करते हुए कहा 'अटल जी के जीवन पर बहुत से बातें की जा सकती है। घंटो तक कहा जा सकता है फिर भी पूरा नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते है'।

उन्होंने आगे कहा 'व्यक्तिगत जीवन के हित के लिए कभी अपना रास्ता न बदलना, ये अपने आप में सार्वजनिक जीवन में हम जैसे कई कार्यकर्ताओं के लिए बहुत कुछ सीखने जैसा है'।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उच्च सदन में इस आशय की सूचना सदस्यों को दी। संसद की पोट्रेट समिति की अध्यक्ष एवं स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 12 तारीख को अटलजी का तैल चित्र लगाये जाने की तिथि का फैसला किया। इस तैल चित्र को चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने तैयार किया है ।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर के अंत में पोट्रेट समिति की बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी का तैल चित्र केंद्रीय कक्ष में लगाने का निर्णय लिया गया था । बैठक में गृहमंत्री राजनाथ , वित्त मंत्री अरुण जेटली और ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रस्ताव किया था कि संसद के केन्द्रीय कक्ष में दिवगंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का तैलचित्र लगाया जाना चाहिए। बैठक में सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी ।

उस बैठक में लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरै, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री तोमर, कांग्रेस के नेता एम. मल्लिकार्जुन खडग़े, तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय, तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता ए पी जितेन्द्र रेड्डी तथा शिवसेना नेता एवं केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते उपस्थित थे।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत