लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : मास्क नहीं पहनने पर रविवार को 1,100 लोगों का चालान

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:29 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने रविवार को मास्क नहीं पहनने पर 1,100 लोगों का चालान किया। यह जानकारी आधिकारिक आंकडों में दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोविड-19 का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 1,225 चालान काटे गए जिनमें से 76 चालान सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर, आठ चालान सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर और 41 चालान सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने व पान-गुटका-तंबाकू खाने पर काटे गए। आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से 29 अगस्त के बीच कुल 2,38,721 लोगों को मास्क नहीं पहनने पर अभियोजित किया गया है। इसी अवधि के दौरान पुलिस ने 28,734 लोगों को सामाजिक दूरी का नियम उल्लंघन करने पर, 1,463 लोगों को सार्वजिक सभा या समागम करने पर,1482 लोगों को थूकने पर और 1509 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, पान-गुटका और तंबाकू खाने पर दंडित किया गया। आंकड़ों के मुताबिक 19 अप्रैल से 29 अगस्त के बीच कुल 2,71,909 चालान काटे गए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम