लाइव न्यूज़ :

उड़ान योजना के तहत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

By भाषा | Updated: July 29, 2020 19:03 IST

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उड़ान योजना के अन्तर्गत चलाई जा रही हेलीकॉप्टर सेवाओं को स्थानीय लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउड़ान योजना से देहरादून देश के दर्जनों शहरों से हवाई सेवा से जुड़ा है।सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है।त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हर्षिल के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा की जरूरत बतायी और कहा कि इससे गंगोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी।

देहरादून: उड़ान योजना के तहत बुधवार को उत्तराखंड में देहरादून—नई टिहरी—श्रीनगर—गौचर हेलीकॉप्टर सेवा की पवनहंस द्वारा शुरूआत कर दी गयी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस सेवा की ऑनलाइन शुरूआत की। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के अन्तर्गत चलाई जा रही हेलीकॉप्टर सेवाओं को स्थानीय लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना से देहरादून देश के दर्जनों शहरों से हवाई सेवा से जुड़ा है । रावत ने कहा कि गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित किये गये हैं और पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी—अल्मोडा—धारचूला हेतु भी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सेवा शुरू होगी।

उन्होंने पुरी से अनुरोध किया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गुप्तकाशी एवं बड़कोट में भी हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने हर्षिल के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा की जरूरत बतायी और कहा कि इससे गंगोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों को जटिल बताते हुए उनसे उत्तराखण्ड की परिस्थितियों के दृष्टिगत सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों में परिवर्तन का अनुरोध किया तथा कहा कि इससे आर्थिक बोझ भी कम होगा।

पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उड़ान सेवा के अन्तर्गत जिन नये यात्रा मार्गों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए सुझाव दिया है, उन पर जल्द ही मुख्यमंत्री से बैठक करके निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों के बारे में भी अधिकारियों के साथ चर्चा करके नियमानुसार उचित समाधान निकालने की बात कही। 

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब