लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के बारे में वेबसाइट शुरू की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक उस वेबसाइट के परिष्कृत स्वरूप की शुरुआत की जो भारत में स्वतंत्रता के बाद वीरता पुरस्कारों और उसे प्राप्त करने वालों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

सिंह ने पोर्टल के साथ ही एक वीरता पुरस्कार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और एक ई-पत्रिका 'शौर्यवान' की भी शुरुआत की।

सिंह ने वेबसाइट की शुरुआत करने के बाद कहा, ‘‘यदि हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के बारे में कोई कार्यक्रम टेलीविजन पर प्रसारित किया जाता है, तो वह हमारी स्मृति में कुछ क्षणों के लिए ही रहता है। हालांकि इस पोर्टल की वजह से जानकारी पूरे समय हमारे पास रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता को बनाए रखने में अपने सैनिकों के योगदान के बिना भारत 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की कल्पना नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट सैनिकों के लिए हृदय से एक सम्मान है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम इन बहादुरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का कोई अवसर नहीं खोना चाहते हैं, हालांकि देश के लिए उन्होंने जो बलिदान दिया है उसे चुकाने का कोई तरीका नहीं है।’’

आयोजन के बाद, मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज नया वीरता पुरस्कार वेब पोर्टल शुरू करने की खुशी है। वेबसाइट को स्वतंत्रता के बाद वीरता पुरस्कारों और उन्हें पाने वालों के बारे में जानकारी देने के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया वेबसाइट देखें और हमारे साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग