VIDEO: जब जंगी जहाज INS विक्रमादित्य पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तड़-तड़ चलाई मशीन गन

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: September 29, 2019 08:03 PM2019-09-29T20:03:42+5:302019-09-29T20:13:12+5:30

वीडियो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मशीन गन से फायर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मशीन गन चलने से तड़-तड़.. तड़-तड़ गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

Defence Minister Rajnath Singh fired medium machine gun on-board INS Vikramaditya, VIDEO | VIDEO: जब जंगी जहाज INS विक्रमादित्य पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तड़-तड़ चलाई मशीन गन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के जंगी जहाज INS विक्रमादित्य से चलाई मशीन गन, आवाज आई तड़-तड़.. । (एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट)

Highlightsरक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने रविवार (29 सितंबर) को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस विक्रमादित्य पर युद्ध तैयारियों की समीक्षा की। समुद्री बेड़े पर उन्होंने जंग से भी हथियारों का करीबी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडियम मशीन गन से फायर करके भी देखा।

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने रविवार (29 सितंबर) को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस विक्रमादित्य पर युद्ध तैयारियों की समीक्षा की। समुद्री बेड़े पर उन्होंने जंग से भी हथियारों का करीबी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडियम मशीन गन से फायर करके भी देखा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मशीन गन से फायर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मशीन गन चलने से तड़-तड़.. तड़-तड़ गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘दुनिया में हर देश के पास अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। हम किसी भी आशंका (आतंकवाद के खतरे) को हल्के में नहीं ले सकते।’’ 

पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक हमारे पड़ोसी देश की बात आती है, आपको पता है वह भारत को अस्थिर करने और तोड़ने के लिए लगातार नापाक हरकतें कर रहा है।’’ 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रातभर आईएनएस विक्रमादित्य में रुके और इस दौरान, उन्होंने पनडुब्बियों, फ्रिगेट्स और वाहक सहित विभिन्न सैन्य अभ्यासों को देखा। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि समुद्री सुरक्षा के लिए यहां हमारी भारतीय नौसेना दृढ़ एवं चौकस है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।’’ 

उन्होंने साथ ही कहा कि मुम्बई जैसा हमला दोबारा नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम 26/11 हमले (मुंबई आतंकवादी हमला) को भूल नहीं सकते। अगर कोई गलती एक बार हुई है, तो वह किसी कीमत पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमारी भारतीय नौसेना और तट रक्षक हमेशा सतर्क रहते हैं।’’ 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Defence Minister Rajnath Singh fired medium machine gun on-board INS Vikramaditya, VIDEO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे